- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Guna:अंतिम संस्कार में...
मध्य प्रदेश
Guna:अंतिम संस्कार में आए लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोग घायल
Sarita
8 Jan 2026 6:29 AM IST

x
Guna गुना :गुना जिले का खैजरा गांव पारदियों की रंजिश के चलते एक बार फिर गोलियों की धमक से गूंज उठा। बुधवार को एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग करने की जानकारी सामने आ रही है। इस सनसनीखेज वारदात में एक महिला और नाबालिग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी सामने आई है कि धरनावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पारदी बाहुल्य गांव में बीमारी से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह 10 बजे उसके रिश्तेदार मोर बाई पत्नी संग्राम पारदी सहित दर्जनों लोग पहुंचे थे। इसी दौरान खेतों में छिपे बैठे कुछ लोगों ने अचानक फायरिंग करना शुरु कर दिया। इस गोलीबारी में 40 वर्षीय मोर बाई को गोली लगी है, जबकि एक नाबालिग को भी छर्रे लगने से वह मामूली रूप से घायल हुआ है।
पीड़ित पक्ष का दावा है कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनते ही झागर पुलिस चौकी से संपर्क किया, लेकिन पुलिस काफी देर तक मौके पर ही नहीं आई। जबकि आरोपी लगातार मौके पर ही खड़े होकर धमकियां देते रहे और फायरिंग करते रहे। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मोर बाई को गंभीर घायल अवस्था में गुना लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं दूसरी ओर इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस का अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन धरनावदा थाना क्षेत्र के खैजरा में सामने आई इस घटना ने पारदी बाहुल्य इस गांव में गुटीय संघर्ष बरकरार रहने की पुष्टि जरूर कर दी है।
TagsGunaअंतिम संस्कारफायरिंग2 घायलGunafuneralfiring2 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





