- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Guna: मूसलाधार बारिश...
मध्य प्रदेश
Guna: मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न, सड़कें बंद, खेत क्षतिग्रस्त
Sarita
14 July 2025 7:16 AM IST

x
Guna गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले की बमोरी तहसील में रविवार देर रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह करीब 3 बजे से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जलभराव के कारण कई सड़कें बंद हो गई हैं और ग्रामीण इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। पिछले 24 घंटों में बमोरी क्षेत्र में सबसे अधिक 72 मिमी बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के कारण बमोरी की नोनेरा और खड़ेला नदियों के साथ-साथ बेरखेड़ी, झागर, भौंरा और मसुरिया नदियाँ उफान पर हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में पानी का तेज बहाव देखा जा रहा है।
खड़ेला नदी पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है, वहीं नोनेरा नदी पर पानी आने से लंबा जाम लगा हुआ है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन नदी-नालों के उफान पर होने से संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। नदी किनारे खेतों में बोई गई मक्के की फसल भी बह गई है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। कई गाँवों में जलभराव हो गया है और ग्रामीण अपने घरों में कैद हैं।
गुना जिले के अन्य इलाकों की बात करें तो गुना मुख्यालय पर 36.8 मिमी, आरोन में 13 मिमी, राघौगढ़ में 3 मिमी, चांचौड़ा में 14 मिमी, कुंभराज में 2 मिमी और मकसूदनगढ़ में 55 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में आज की औसत बारिश 28 मिमी रही। वहीं, अगर 1 जून से अब तक हुई कुल बारिश की बात करें तो गुना में 687.3 मिमी, बमोरी में 614 मिमी, आरोन में 409 मिमी, राघौगढ़ में 361 मिमी, चांचौड़ा में 316 मिमी, कुंभराज में 360 मिमी और मकसूदनगढ़ में 364.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
लगातार हो रही बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है और नदी किनारे बसे गाँवों में सतर्कता बरती जा रही है। आपदा प्रबंधन दल तैयार हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जा रही है। गुना जिले में इस समय मानसून पूरी तरह सक्रिय है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
TagsGunaबारिशशहरजलमग्नसड़केंबंदraincitysubmergedroadsclosedजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





