- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सांचेत में भगवान काल...
मध्य प्रदेश
सांचेत में भगवान काल भैरव प्रकटोत्सव की भव्य शोभायात्रा
Gulabi Jagat
12 Nov 2025 10:47 PM IST
x
रायसेन। काल भैरव नाना सरकार धाम सांचेत में बुधवार को भगवान काल भैरव के प्रकटोत्सव असीम श्रद्धाभक्ति के माहौल में धूमधाम से मनाया।इस उपलक्ष्य में कस्बा सांचेत में भगवान काल भैरव नगर भ्रमण पर शाही सवारी पालकी में सवार होकर प्रजा का हालचाल जानने निकले। इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए।बुधवार को दोपहर 12 बजे से शुरू हुई यह शोभायात्रा सांचेत के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।
इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश के कोने कोने से हुए शामिल।
Delete Edit

जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत सांचेत में भगवान काल भैरव के प्रकटोत्सव के अवसर पर भगवान काल भैरव की भव्य शोभायात्रा और शाही सवारी निकाली गई ।इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए।हम आपको यह बता दें कि ग्राम सांचेत के सुप्रसिद्ध काल भैरव नाना सरकार धाम से दोपहर 12 भगवान कल भैरव आज नगर भ्रमण पर निकलें जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए ।और यह ग्राम सांचेत के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस धाम पर ही वापस लौट कर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने कोने से दिल्ली भोपाल उज्जैन इंदौर सागर,मुंबई बेंगलूरु चेन्नई सागर सीहोर विदिशा सहित न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया अमेरिका से भी हुए शामिल।शिव महापुराण और भैरव ग्रंथ के अनुसार भगवान महाकाल के क्रोध से भगवान काल भैरव का जन्म हुआ था ।इसी कारण इनको मां काली का पुत्र भी कहा जाता है।शोभायात्रा के बाद नगर भंडारा कराया गया। वहीं प्रदेश की प्रख्यात भजन गायिका शहनाज अख्तर भी देर रात अपना भजन संध्या कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।दिल्ली से आए भक्त ने कहा की इस धाम से मैंने जो मांगा है वो मुझे मिल गया है। इसलिए में आज काल भैरव धाम के जन्मोत्सव में शामिल होने यहाँ आया हूँ।धाम प्रमुख नाना गुरु सरकार ने कहा की आज भैरवनाथ भगवान का जन्म उत्सव है। जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु आए हुए है।नगरपालिका अध्यक्ष पति और विधायक प्रतिनिधि जमना सेन ने कहा कि रायसेन जिले के लिए गौरव की बात है कि भगवान भैरवनाथ का जन्म उत्सव सांचेत में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है.
शोभायात्रा में ये रहे आकर्षण के केंद्र....
काल भैरव के प्रकटोत्सव में सांचेत में निकाली गई शोभायात्रा में काल भैरव बाबा सरकार की मनमोहक प्रतिमा, डीजे बैंडबाजे ताशे पंजाबी ढोल मुंबई के ढोल, उज्जैन के जय महाकाल डमरू पार्टी आकर्षण का केंद्र रहे।वहीं महिलाएं युवतियां उत्साहित हो खूब नाची झूमी।
Tagsसांचेतभगवान काल भैरव प्रकटोत्सवभव्य शोभायात्राजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





