मध्य प्रदेश

Golu Raikwar बने नाविक रैकवार भोई समाज के सर्व सम्मति से अध्यक्ष, समाजजनों ने दी बधाई

Gulabi Jagat
23 April 2025 10:56 PM IST
Golu Raikwar बने नाविक रैकवार भोई समाज के सर्व सम्मति से अध्यक्ष, समाजजनों ने दी बधाई
x
Raisen। माता महामाई मंदिर दशहरा मैदान पर आयोजित की गई रैकवार युवा समाजसेवी गोलू यादव को केवट रैकवार समाज जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिले की रैकवार भोई समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक दशहरा मैदान रायसेन पर स्थित महामाई मंदिर में आयोजित की गई।शिक्षक सीताराम रैकवार ने बताया कि इस बार रैकवार समाज के युवा गोलू रैकवार को पूर्व अध्यक्षों की सहमति से समाज का नया जिला अध्यक्ष चुना गया ।रैकवार समाज के नए जिला अध्यक्ष गोलू रैकवार का फ़ूलमाला पहनाकर समाजजनों ने गर्मजोशी से स्वागतकर बधाई दी है।

बधाई देने वालों में अशोक नाविक , सीताराम रैकवार, कन्हैया लाल रैकवार , घोटा रैकवार पहलवान चुगल रैकवार,नंदकिशोर रैकवार, पूजा मांझी एडवोकेट,आकाश नाविक , चिंटू नाविक, अशोक नाविक संजय रैकवार प्रमुख रूप से शामिल हैं।
Next Story