- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- CM हेल्पलाईन शिकायतों...
मध्य प्रदेश
CM हेल्पलाईन शिकायतों का गंभीरतापूर्वक अंतिम निराकरण कराएं- कलेक्टर विश्वकर्मा
Gulabi Jagat
9 Jun 2025 10:52 PM IST
x
Raisen।टीएल बैठक में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा ने समय सीमा वाले शासकीय पत्रों, विभागीय गतिविधियों और सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों और उनके निराकरण की कार्यवाही की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का गंभीरतापूर्वक अंतिम निराकरण कराएं। शिकायत प्राप्त होते ही निराकरण की कार्यवाही की जाए तथा संबंधित व्यक्ति से भी चर्चा कर निराकरण की कार्यवाही से अवगत कराएं। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत अधिक समय तक लंबित ना रहे। समयावधि में नियमानुसार कार्यवाही कर शिकायत निराकृत की जाए।
चार विभागों की प्रदेश स्तर पर रैंकिंग कम..... कलेक्टर ने जताई नाराजगी, थमाए शोकाज नोटिस
उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा के दौरान निराकरण के प्रतिशत और प्रदेश स्तर पर विभाग की रैंकिंग की जानकारी लेते हुए जल संसाधन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निराकरण प्रतिशत कम होने पर नाराजगी जाहिर की।साथ ही कहा कि शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने 50 दिवस और 100 दिवस से अधिक समयावधि की शिकायतों का भी प्रमुखता से 15 दिवस में निराकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाईन नॉन अटेन्डेन्ट रहने पर होगी कार्रवाई.....,
बैठक में नॉन अटेन्डेन्ट शिकायतों की जानकारी लेते हुए जिला महिला बाल विकास विभाग, योजना एवं सांख्यिकी विभाग, राजस्व, संस्थागत वित्त, सामाजिक न्याय विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, सहित अन्य विभागों की शिकायतें नॉन अटेन्डेंट रहते हुए अगले स्तर पर प्रेषित होने पर संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आगामी बैठक से सीएम हेल्पलाईन शिकायत नॉन अटेन्डेंट रहने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
टीएल बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत छात्रवृत्ति योजनाओं में विद्यार्थियों को राशि भुगतान की समीक्षा करते हुए कलेक्टर विश्वकर्मा ने सुदामा प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में कुछ विद्यार्थियों को समय व्यतीत होने तथा बार-बार निर्देशित करने के उपरांत भी छात्रवृत्ति भुगतान की संतोषजनक कार्यवाही नहीं करने पर जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारियों को छात्रवृत्ति का भुगतान शीघ्र कराने तथा शासकीय स्कूलों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश कराने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक श सीपी सोनी को भी विभाग के छात्रावासों और आश्रमों में कम प्रवेश होने तथा विभागीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
Next Story





