- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Dustbins के बजाय...
मध्य प्रदेश
Dustbins के बजाय इधर-उधर डाला जा रहा कचरा, जिम्मेदार स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नहीं गंभीर
Gulabi Jagat
9 April 2025 4:45 PM IST
x
Raisen: नगरपालिका परिषद रायसेन क्षेत्र में कुल 18 वार्ड हैं। इन वार्डों में घर घर, द्वार द्वार कचरा एकत्रित करने के लिए 18 कचरा वाहन दौड़ रहे हैं। प्रत्येक वाहन पर एक कर्मचारी तैनात है। लोग खुद घर का कचरा वाहन में डालते हैं। सुबह 6 बजे से शाम तक कॉलोनियों में घर घर दस्तक देकर कचरा एकत्रित किया जाता है। चिंता की बात है कि शहर में 18 वार्ड होने के बाद भी कचरा वाहनों की संख्या कम है। कुछ वर्ष पहले गीला कचरा एकत्रित करने के लिए भी वार्डों में कचरा वाहन अलग से आते थे। लेकिन अब नहीं आते। दूसरी ओर जागरूकता का अभाव होने से शहरवासी भी सड़क व नाली में कचरा डालने से परहेज नहीं कर रहे। नपा अमला सुबह सफाई करते हुए कचरा एकत्रित करता है। सफाई होने के कुछ घंटों बाद फिर से सडक़, चौराहे व गली मोहल्ले कचरादान में तब्दील हो जाती है। इसके चलते भी रायसेन शहर कचरा मुक्त नहीं हो पा रहा है। हर व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं हो सकती। नगरपालिका प्रशासन को अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की भी आवश्यकता है। स्वच्छता सर्वे प्रारंभ हो इसके पहले स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान अवश्य चलाए।
कचरा पात्र से पशु गिराते हैं कचरा....
शहर को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगरपालिका सफाई अमला पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है। यह बात सही है कि शहर में जहां-जहां कचरा पात्र लगाए गए हैं वहां कुछ स्थानों पर बाहर कचरा फैला रहता है। इसका सबसे बड़ा कारण पशु है जो कचरे को बाहर निकालकर खाते हैं। नपा का एक वाहन केवल इसी कार्य के लिए लगाया गया है जो डस्टबिन से कचरा एकत्रित करता है।
सुरेखा जाटव नपा परिषद रायसेन
TagsDustbinsकचरास्वच्छता सर्वेक्षणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





