मध्य प्रदेश

Nakatra में सड़क हादसे में चार युवाओं की दर्दनाक मौत, शोक सभा में समाजजन ने दी श्रद्धांजलि

Gulabi Jagat
13 April 2025 7:53 PM IST
Nakatra में सड़क हादसे में चार युवाओं की दर्दनाक मौत, शोक सभा में समाजजन ने दी श्रद्धांजलि
x
Raisen। नकतरा में बाइक दुर्घटना में दिवंगत हुए युवा साथी अनिकेत मीणा रोहित मीणा श्रवण मीणा एवं सचिन मीणा दुखद सड़क हादसे में देहांत के बाद उनके घर जा कर शोकाकुल परिवार जनों को ढांढस बंधाया।वहीं शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर जय मीनेश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लालाराम मीणा युवा प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह मीणा प्रदेश महामंत्री मान सिंह रावत प्रदेश उपाध्यक्ष मलखान सिंह मीणा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल मीणा युवा अध्यक्ष माधव मीणा जिला महामंत्री भगवान सिंह मीणा कोषाध्यक्ष भगवान सिंह मीणा मचल मीना मीनेश मंडल अध्यक्ष इंदल सिंह मीणा भारत सिंह मीणा मीडिया प्रभारी इंदल सिंह , युवा जिला महामंत्री लीला कृष्ण प्रहलाद सिंह मीणा एवं ग्रामीण जनों द्वारा 13वीं कार्यक्रम को सूक्ष्म रूप में करने का विचार रखा।
जिसमें शोका कुल परिवार ने सहमति दी ।मालूम हो कि सड़क दुर्घटना में हुई एक ही गांव के युवकों की मृत्यु के बाद समाज में सुधार करने को लेकर समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने और प्रदेश की टीम ने समझाईश दी की नई उम्र के बालकों का कार्यक्रम सीमित रखा जाए और उसकी जगह पर ब्राह्मण भोज और कन्या पूजन की इस दुख की घड़ी में दुखी परिवार को सहानुभूति मिल सके ।
Next Story