मध्य प्रदेश

दमोह में गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग

Apurva Srivastav
25 March 2024 3:52 PM IST
दमोह में गेहूं के खेत में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी आग
x
मध्य प्रदेश : गर्मी आते ही आग ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही मामला दमोह जिले से आ रहा है। जहां आग ने खेतो में कोहराम मचाया और लाखों की खड़ी फसल को तबाह कर दिया।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मामला जिले के जबेरा थाना क्षेत्र के सहसना गावँ से सामने आया है। जहाँ शाम को अचानक राजकुमार राय के खेत से लोगो ने धुंआ और आग की लपटें उठती देखी तो गाँव मे हड़कंप मच गया। ग्रामीण खेतों की तरफ दौड़े और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई और लोगो ने पन्द्रह ट्रेक्टर्स के जरिये आग को बुझाने मशक्कत की।
सिग्रामपुर चौकी की पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया। लेकिन 9 एकड़ में लगी गेंहू की तैयार फसल जलकर खाक हो गई है।
Next Story