मध्य प्रदेश

Hospital के सामने अतिक्रमण हटवाकर शुरू कराया नाला और दुकानों का निर्माण

Gulabi Jagat
22 Dec 2025 11:56 PM IST
Hospital के सामने अतिक्रमण हटवाकर शुरू कराया नाला और दुकानों का निर्माण
x

Raisen, रायसेन।रायसेन शहर में जिला अस्पताल के सामने से नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद 2 करोड़ 80 लाख की लागत से बन रहे नाले के कार्य में बाधा बन रहे अतिक्रमण को सख्ती से हटा दिया। जिला अस्पताल के सामने नाले के ऊपर लोगों ने गुमटियां और टपरे डाल रखे थे। इससे ठेकेदार को काम शुरू करने में दिक्कत हो रही थी। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और स्थल को साफ कराया।

इसके बाद अब नाला निर्माण का कार्य तेजी से शुरू किया जा सकेगा। नगर पालिका सागर रोड पर 48 नई दुकानों का निर्माण करा रही है। इन दुकानों को स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। यहां भी पूर्व में अतिक्रमण होने के कारण भूमि खाली नहीं हो पा रही थी। नगर पालिका की कार्रवाई के बाद अब निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

दुकानों का निर्माण पूर्ण होने पर इन्हें पात्र लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु आवंटित किया जाएगा। शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा पेवर ब्लॉक लगाने के लिए भूमि पूजन भी कर दिया गया है। इसका काम शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है। यह पेवर ब्लॉक सांची रोड, सागर रोड और भोपाल रोड वाली सड़क के किनारे लगाए जाएंगे।

Next Story