- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रायसेन में मप्र शिक्षक...
मध्य प्रदेश
रायसेन में मप्र शिक्षक संघ की जिला इकाई का निर्वाचन संपन्न
Gulabi Jagat
1 Jun 2025 10:54 PM IST
x
रायसेन। मप्र शिक्षक संघ रायसेन जिला इकाई के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में कराए गए। जिला इकाई के निर्वाचन में जिला अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से गिरीश चंदेल को चुना गया। इसी के साथ संघ की 25 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई।
शिक्षक संघ की जिला इकाई रायसेन के चुनाव रविवार को शिवोम तीर्थ स्कूल मुखर्जी नगर में कराए गए। जिला निर्वाचन बैठक के सम्मेलन में निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार पचौरी भोपाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव दुबे, पर्यवेक्षक पूजा दुबे, भोपाल जिला अध्यक्ष नागेश पांडे मौजूद रहे। बैठक में निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षक संघ की निर्वाचन कार्ययोजना सभी सदस्यों को समझाई। उन्होंने कहा कि संघ की नियमावली अनुसार चुनाव कराए जा रहे हैं। बाद में सदस्यों की सर्वसम्मति से निर्वाचन हुए जिसमें जिला अध्यक्ष गिरीश चंदेल, सचिव राजेश जोशी, कोषाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष नीरज गौर, मनोज शाक्या, प्रदीप मिश्रा, प्रीति नायक, रामकृष्ण पांडे, राजेश सोनकर, सहसचिव जसमन गुर्जर, रामकुमार शर्मा, मुकेश पटेल, महेंद्रसिंह राजपूत, टीआर सोलंकी, उमा नागवंशी को चुना गया। वहीं जिला कार्यकारिणी सदस्य में क्षमा ठाकुर, मुकेश ओड, रामकृष्ण रघुवंशी, मोहनसिंह राज, हरिशंकर धुर्वे, गिरीश शर्मा, रामबाबू चौकसे, वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, राधेश्याम नमचुरिया एवं परव चंद्र चौरे का चुनाव किया गया। निर्वाचन के बाद सम्मेलन में सभी चुने गए पदाधिकारियों से संघ, शिक्षा, शिक्षक एवं राष्ट्र हित में कार्य करने की अपेक्षा की गई। चुने गए पदाधिकारियों का पुष्पाहार से जोरदार स्वागत कर खुशी का इजहार कर बधाई दी है। इस मौके पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी उम्मेद सिंह ठाकुर, शालिगराम शर्मा, चंद्रेशसिंह चौहान, कमलेश बहादुर सिंह, मनोज नायक, अश्विनी शर्मा, शिवराज यादव, धनवीर राय, विजय यादव, हेमलता शर्मा, पुष्पा प्रजापति, ऊषा ठाकुर, पुष्पा शाक्या, सत्यप्रकाश तिवारी, गणेशराम चिढार, शिवनारायण सराठे, कमलेश यादव, हीरालाल चौहान, दिलीप भार्गव, हेमंत राजपूत, राजेन्द्र बघेल, वीरेंद्र सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचाररायसेनमप्र शिक्षक संघ
Next Story





