मध्य प्रदेश

MP में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

HARRY
4 May 2023 5:37 PM GMT
MP में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म
x
HC के आदेश के बाद काम पर लौटे चिकित्सक

भोपाल, विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये सरकारी अस्पतालों के करीब 15 हजार चिकित्सक मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा तत्काल प्रभाव से काम पर लौटने के निर्देश के बाद काम पर लौट आये हैं।

आज से डॉक्टर काम पर लौट आए, जिसके बाद मरीजों की परेशानी खत्म हो हुई. राज्य भर के सरकारी डॉक्टरों ने काम पर लौटने का फैसला किया है। कल यानि बुधवार को हाईकोर्ट ने हड़ताल को अवैध बताते हुए फटकार लगाई थी।

हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

अपनी मांगों को नहीं माने जाने से नाराज सरकारी डॉक्टरों ने बुधवार से काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से शाम तक कोई डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी संभालने को तैयार नहीं था। जिससे सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई थी। राज्य के अस्पताल में व्यवस्था चरमरा गई थी।

क्या थीं डॉक्टरों की मांगें

बता दें कि मध्य प्रदेश में डॉक्टर तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। उनकी मांगों में निश्चित वेतन ग्रेड देना, पुरानी पेंशन योजना लागू करना, स्वास्थ्य विभाग व चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रशासनिक नियुक्ति, आईएएस अधिकारियों की दखलअंदाजी जैसे मुद्दे शामिल थे।

Next Story