- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- संभागायुक्त संजीव सिंह...
मध्य प्रदेश
संभागायुक्त संजीव सिंह ने ग्राम खोहा में गौशाला और रतनपुर आँगनबाड़ी का किया निरीक्षण, लगाई फटकार
Gulabi Jagat
10 May 2025 11:42 PM IST
x
Raisen। भोपाल संभागायुक्त संजीव सिंह द्वाराहलाली डैम के समीप ग्राम खोहा में स्थित बृजमोहन रामकली गौशाला का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान गौवंश की संख्या, उनके चारा-पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संभागायुक्त द्वारा गौशाला में गोबर से निर्मित किए जा रहे गौकाष्ठ, खाद सहित अन्य उत्पादों के संबंध में भी चर्चा कर जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे, जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया तथा संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी केंद्र रतनपुर के बच्चों के भोजन स्वाद को परखा...
संभागायुक्त सिंह ने रतनपुर में आंगनवाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण।
भोपाल कमिश्नर संजीव सिंह द्वारा जिले के ग्राम रतनपुर में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या, उनकी नियमित उपस्थिति, टीकाकरण, पोषण आहार वितरण अन्य कार्य की जानकारी ली गई। उन्होंने रतनपुर आंगनबाड़ी केंद्र के मिड डे मील का स्वाद भी जांचा। यात्री प्रतिक्षालय के समीप यात्रियों तथा आमजन को शीतल और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्थापित सार्वजिक प्याऊ का भी अवलोकन किया। साथ ही ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया भी साथ रहे।
Tagsसंभागायुक्त संजीव सिंहग्राम खोहागौशालारतनपुर आँगनबाड़ीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





