मध्य प्रदेश

जिला पंचायत CEO ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण,लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Gulabi Jagat
1 March 2025 8:56 PM IST
जिला पंचायत CEO ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण,लिया व्यवस्थाओं का जायजा
x
Raisen। माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं गुरूवार से प्रारंभ हुई। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 83 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए वकलेक्टर अरूण विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिला स्तर से दो टीम गठित की गई हैं और सभी विकासखण्डों में उड़न दस्ता दल गठित किए गए हैं। जिनके द्वारा परीक्षा केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा परीक्षा केन्द्र शासकीय उ.मा.विद्यालय खरबई ,शासकीय उ.मा.पैमत का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा।
Next Story