- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जिला स्तरीय फ्लोरोसिस...
मध्य प्रदेश
जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर Begumganj में आयोजित, स्कूली बच्चों की दांतों की जांच की
Gulabi Jagat
29 Jan 2025 5:42 PM IST
x
Raisen। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा तहसील मुख्यालय बेगमगंज पर दांतों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया ।यह जांच शिविर कलेक्टर अरविंद दुबे के आदेश पर किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों की डॉक्टरों की टीम ने दातों की जांच कर उचित सलाह दी।
यह शिविर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री के मार्गदर्शन में विकासखंड बेगमगंज के फ्लोराइड प्रभावित ग्राम पांडाझिर, सलैया,परसौरा एवं बेरखेड़ी बिजौरा के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में राष्ट्रीय फ्लोरोसिस निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की टीम में डॉक्टर एमडी भारती जिला फ्लोरोसिस नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम के डॉ बब्लू साहू के साथ संयुक्त रूप से टीम द्वारा बच्चों का फ्लोरोसिस परीक्षण किया गया। जिसमें कई बच्चे संभावित डेंटल फ्लोरोसिस से ग्रसित मिले।फ्लोरिसिस नामक बीमारी स्कूली बच्चों के दांत काले पीले टेढ़े पड़ गए।जो बच्चे प्रभावित मिले उनका यूरीन सैंपल टेक्नीशियन डेनिस जार्ज के द्वारा लिया गया । जो बच्चे जिस सजलस्त्रोत हैंडपंपों का पानी पी रहे हैं उनके पानी का सैंपल लिया गया ।जिनकी जांच जिला फ्लोरोसिस लैब जिला चिकित्सालय रायसेन में की जाएगी ।साथ ही सभी संभावित डेंटल फ्लोरोसिस से प्रभावित बच्चों को चिन्हित कर लिया गया ।
Delete Edit

उनकी आवश्यक उपचार के रूप में टीम द्वारा कैल्शियम विटामिन सी एवं मल्टीविटामिन की दवाइयां उपलब्ध कराई गई ।साथ ही डॉ भारती के द्वारा ग्रामीणों एवं स्कूल शिक्षकों तथा बच्चों को विस्तार से फ्लोरोसिस बीमारी के बारे में पेंपलेट पोस्टर के माध्यम से जानकारी देकर जागरूक किया। फ्लोरोसिस बीमारी से बचने के उपाय बताए गए ।जिसमें बताया गया कि दवाइयों के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन में दूध दही एवं हरी सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करें ।पीने के पानी में 1 पीपीएम से ज्यादा फ्लोराइड वाले पानी का इस्तेमाल पीने में ना करें ।अगर आप 1पीपीएम से ज्यादा फ्लोराइड वाले पानी का इस्तेमाल पीने में करते हैं तो व्यक्ति फ्लोरोसिस से ग्रसित हो सकता है। जिसमें तीन प्रकार के फ्लोरोसिस रोग हो सकते हे डेंटल फ्लोरोसिस, स्केलटन फ्लोरोसिस , नॉन स्केलटन फ्लोरोसिस रोग हो सकते हैं।इस मौके पर शिक्षक एवं ग्रामीण जनों के साथ स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ एएनएम आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tagsजिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविरBegumganjआयोजितस्कूली बच्चोंबच्चों की दांतDistrict level fluorosis health check-up camporganisedschool childrenchildren's teethजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





