- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- बिजली बिल को लेकर...
मध्य प्रदेश
बिजली बिल को लेकर विवाद, लाइनमैन से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
Gulabi Jagat
27 March 2025 7:26 PM IST

x
Raisen। बेगमगंज तहसील के गांव गाँवऔर कस्बों से मार्च क्लोजिंग में मप्र मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी बिजली बिल जमा करने की अपील करना एक लाइनमैन को भारी पड़ गया।इन लाइनमैनों पर उपभोक्ताओं से बिजली बिलों की बकाया राशि जमा कराना बड़ा मुश्किल काम हो रहा है। बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेरखेड़ी बरामद गढ़ी में बिजली बिल को लेकर हुए विवाद में लाइनमैन के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी बिहारीलाल प्रजापति, जो मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत हैं।वह अपने साथी अजय कुशवाह के साथ गाँव में बिजली बिल जमा करवाने गए थे। जब उन्होंने ग्रामीणों से बकाया बिल चुकाने की बात कही और बताया कि आदेशानुसार बिल जमा न करने वालों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।,
तो धर्मेंद्र गौर नामक व्यक्ति ने उनका विरोध किया। रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र गौर ने बिहारीलाल प्रजापति को गंदी मां बहन की गालियाँ दीं और झूमा-झटकी करते हुए हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। जाते-जाते धर्मेंद्र गौर ने धमकी दी कि यदि लाइनमैन दोबारा गाँव में आया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इस घटना के बाद लाइनमैन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी सहायक प्रबंधक गणेश यादव को सूचित किया।जिसके बाद गणेश यादव के निर्देश पर लाइनमैन ने थाने पहुँचकर इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जाँच जारी है। आरोपी धर्मेंद्र गौर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 296, 115(2) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
Tagsबिजली बिलविवादलाइनमैनमारपीटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





