मध्य प्रदेश

Raisen नगर पालिका में विवाद, सहायक लेखाधिकारी ने उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए मारपीट के आरोप

Gulabi Jagat
23 May 2025 12:03 AM IST
Raisen नगर पालिका में विवाद, सहायक लेखाधिकारी ने उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए मारपीट के आरोप
x
Raisen, रायसेन : रायसेन नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि पर नगर पालिका के सहायक लेखाधिकारी अभिषेक रघुवंशी के द्वारा अवमानना और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में सभी नपा कर्मचारियों ने गुरुवार को काम बंद कर नगर पालिका परिषद कार्यालय के नीचे एकत्रित हुए और यहां धरना दिया। इस मामले में नपा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपेंद्र सिंह दीपू राजावत का कहना है कि शहर में किए गए कामों का भुगतान किया गया है। इस संबंध में जानकारी मांगी थी।उनका कहना है कि कई भ्रष्टाचार वित्तीय गड़बड़ी भी नगर पालिका परिषद केजिम्मेदारों द्वारा किए जा रहे हैं।
इधर नपा में सहायक लेखा अधिकारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि कल बुधवार को नपा उपाध्यक्ष मीना सिंह राजावत के प्रतिनिधि व पति दीपेंद्र सिंह राजावत के द्वारा मुझे फोन कर बुलाया गया ।उसके बाद वार्ड 12 में सीसी रोड निर्माण के भुगतान के विषय में पूछा गया। उनका कहना था कि मेरी बगैर जानकारी और मर्जी के बिना ठेकेदार को पेमेंट कैसे किया गया ।इसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई और मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज मुझे अपमानित किया गया। इसी मामले के विरोध में नगर पालिका के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल करते हुए पहले एक ज्ञापन नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव पीओएसएमपीए उसके बाद सभी रैली के रूप में थाना कोतवाली में रायसेन आवेदन देने पहुंचे।
इनका कहना है....
सभी आरोप बेबुनियाद हैं....
इस संबंध में नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपेंद्र सिंह राजावत का कहना है कि नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों द्वारा कई निर्माण कार्यों का भुगतान ठेकेदारों को किया जा रहा है ।इस संबंध में जानकारी मांगी गई थी मारपीट और अपमानित करने के सभी आरोप बुनियाद और निराधार हैं।मैंने तो सिर्फ यह कहा था कि मेरी मर्जी के बगैर निर्माण और विकास कार्य आखिर क्यों कैसे कराए गए हैं।नपा परिषद के जिम्मेदारों ने महज मोटे कमीशनखोरी के लालच में यह भुगतान चोरी चुपके कराए गए हैं।जो कि गलत है।
Next Story