मध्य प्रदेश

Dindori: जादू टोने के शक में बुजुर्ग की पीट-पीटकर कर हत्या

Tara Tandi
17 March 2025 4:36 PM IST
Dindori: जादू टोने के शक में बुजुर्ग की पीट-पीटकर कर हत्या
x
Dindori डिंडोरी : होली त्यौहार के मद्देनजर आदिवासी जिला डिंडोरी से एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के करंजिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खारीडीह के देवारिन टोला निवासी रामा यादव उम्र 70 साल की रविवार की रात दो लोगों ने लात-घूसे से पीट पीट कर अधमरा कर दिया. जिसके चलते बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया.
करंजिया थाना प्रभारी नरेंद्र पाल के बताएं अनुसार रामा यादव पर गांव के कुछ लोग जादू टोना करने का शक करते थे इसी शक के चलते गांव के ही दो लोगों ने रामा यादव के घर जाकर रविवार की रात्रि लात घुसे से हमला कर उसे अधमरा कर दिया जिसके चलते रामा यादव ने दम तोड़ दिया.
घटना की सूचना पर गोपालपुर चौकी पुलिस और करंजिया पुलिस मौके पर गांव पहुंची, मर्ग कायम कर दो लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गईं हैं. वही घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है तो मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
Next Story