- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Dhar: ट्रक ने कार को...
मध्य प्रदेश
Dhar: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Sarita
26 Jan 2025 10:50 AM IST

x
Dharधार: मध्य प्रदेश के धार जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं. तीनों मृतकों में एक पांच साल का मासूम भी शामिल है. यह घटना धरमपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम हतनावर फाटा के पास हुई, जहां देर रात सीमेंट कंपनी के अनियंत्रित ट्रॉले ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार 5 साल के बच्चे समेत 3 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया|
घायलों का इलाज धरमपुरी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है. हादसे में 5 साल के अली पुत्र रमीज निवासी बड़वानी, 12 साल के फलक पुत्र आबिद निवासी भाभरा और यास्मीन पत्नी आरिफ 24 साल निवासी भाभरा की मौत हो गई. आरिफ और रमीज घायल हैं. फिलहाल धरमपुरी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है|
TagsDharट्रककारटक्करतीनमौतDhartruckcarcollisionthreedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





