मध्य प्रदेश

Dhar: साड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

Sarita
15 Feb 2025 12:53 PM IST
Dhar:   साड़ी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान
x
Dhar धार: मध्य प्रदेश के धार जिले के जवाहर मार्ग पर एक साड़ी की दुकान में बीती रात आग लगने का मामला सामने आया है. आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. सूचना पर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. जवाहर मार्ग पर मोहम्मद सिराज पठान का मकान है. जहां वसीम खत्री की साड़ी की दुकान है. वसीम किराएदार है, यह मकान दो मंजिला है और नीचे साड़ी की दुकान है. खत्री अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहते हैं. देर रात दुकान में अचानक आग लग गई. साड़ी की दुकान होने के कारण कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया. आसपास के लोग भी उठ गए और आग बुझाने में जुट गए. जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया|
आग इतनी भयानक थी कि मकान की ऊपरी मंजिल भी इसकी चपेट में आ गई. नीचे की साड़ी की दुकान पूरी तरह जल गई. आसपास के लोगों ने पड़ोसी की छत के सहारे बड़ी मुश्किल से परिवार को बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक वसीम खत्री ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग में दुकान में रखी साड़ियां समेत पूरा सामान और फर्नीचर पूरी तरह जल गया है। दूसरी मंजिल पर रखा घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया है।
Next Story