- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Datia: जीजा ने साले की...
मध्य प्रदेश
Datia: जीजा ने साले की बेरहमी से हत्या कर शव नहर में फेंका
Sarita
4 Feb 2025 12:12 PM IST

x
Datiaदतिया: दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां सोमवार रात साले ने अपने साले की बेरहमी से हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन के चलते साले दिलीप कंजर ने अपने चार बेटों के साथ मिलकर सुरेंद्र कंजर की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया|
मृतक की पत्नी और परिजनों का आरोप है कि सुरेंद्र को 50 हजार रुपए की जरूरत थी, जिसे दिलीप ने देने का वादा किया था. इसी सिलसिले में वे दिलीप के घर गए थे, लेकिन वहां उनके साथ विश्वासघात हुआ. बताया जा रहा है कि दिलीप और उसके परिजनों ने पहले सुरेंद्र को शराब और मीट खिलाया, फिर नहर के पास ले जाकर कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी. घटनास्थल पर मौजूद पवन नाम के युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे बंधक भी बनाया था और जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके चलते वह चुप रहा. मौका मिलते ही वह भागकर सुरेंद्र के घर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
TagsDatiaजीजासालेहत्याशवनहरफेंकाDatiabrother-in-lawmurderbodycanalthrownजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





