- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: ट्रक और कार की...

x
Damoh दमोह: नेशनल हाईवे-44 पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 7 लोग घायल हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर है। हादसा बुधवार दोपहर शुखलीपुरा गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गई। कार में सवार एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मालथौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दमोह जिले के जबेरा निवासी जैन परिवार के सदस्य कार क्रमांक एमपी 20 जेडएच 1670 से ललितपुर होते हुए शिवपुरी जिले के गोलाकोट तीर्थ स्थल जा रहे थे। तभी मालथौन थाना क्षेत्र के ग्राम शुखलीपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार डिवाइडर पर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण जबेरा निवासी रितु जैन (35) और गढ़ाकोटा निवासी उपेंद्र जैन (45) की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को देख राहगीर मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस की मदद से मालथौन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां गंभीर रूप से घायल सचिन जैन समेत एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। मालथौन थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि ट्रक और कार की टक्कर में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। कुछ लोग घायल हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Next Story





