- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: कर्ज से परेशान...
मध्य प्रदेश
Damoh: कर्ज से परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर युवक ने जान दे दी
Tara Tandi
28 Feb 2025 3:07 PM IST

x
Damoh दमोह: एक 32 साल युवक ने कथित तौर पर कर्ज से परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर जान दे दी. धरमपुरा रेलवे ट्रैक पर पिलर नंबर 1129 के पास शुक्रवार सुबह उनका शव मिला. मृतक की पहचान जबलपुर नाका निवासी राहुल विश्वकर्मा के रूप में हुई है. वह गुरुवार रात 10 बजे घर से निकले थे। सुबह रेलवे ट्रैक की नियमित जांच के दौरान गैंगमैन को शव के साथ एक बंद मोबाइल फोन मिला.
शारदा बेल्डिंग नाम से दुकान चलाता था मृतक
गैंगमैन ने मोबाइल चालू किया और उसमें आए मिस कॉल में से एक नंबर पर संपर्क किया. कॉल मृतक के भतीजे गोपाल ने उठाया। गोपाल ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अपने चाचा के रूप में की.
कोतवाली के एएसआई राकेश पाठक ने बताया कि मृतक के एक साथी ने बताया कि राहुल ने रात 11 बजे उससे मिलन सेठ से लिए कर्ज की बात की थी. मृतक राहुल गुप्ता लॉज के सामने शारदा बेल्डिंग के नाम से दुकान चलाते थे.
एएसआई ने कहा कि पुलिस माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद ही मामले की पूरी जानकारी मिल पाएगी. फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में कर्ज के दबाव में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.
TagsDamoh कर्ज परेशानरेलवे ट्रैकयुवक जान दे दीDamoh Troubled by debtrailway trackyoung man committed suicideजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





