छत्तीसगढ़
महासमुंद जिले में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन हेतु अधिकारियों की नियुक्ति
Shantanu Roy
28 Feb 2025 2:26 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ पंचायत (उप सरपंच, अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष) निर्वाचन नियम 1995 के नियम 6 के तहत महासमुंद जिले की जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रभारी कलेक्टर सच्चिदानंद आलोक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले की सभी जनपद पंचायतों में नामित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्वाचन 4 मार्च 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से संबंधित जनपद पंचायतों के सभाकक्ष में आयोजित होगा। नियुक्त अधिकारियों की सूची निम्नानुसार है।
जिसमें जनपद पंचायत महासमुंद में पीठासीन अधिकारी हरिशंकर पैकरा (अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व), सहायक पीठासीन अधिकारी कृष्ण कुमार साहू (तहसीलदार), जनपद पंचायत बागबाहरा में पीठासीन अधिकारी उमेश कुमार साहू (अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व) एवं सहायक पीठासीन अधिकारी जुगल किशोर पटेल (तहसीलदार), जनपद पंचायत पिथौरा में पीठासीन अधिकारी ओंकारेश्वर सिंह (अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व) एवं सहायक पीठासीन अधिकारी नितिन ठाकुर (तहसीलदार), जनपद पंचायत बसना में पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार खाण्डे (अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व) एवं सहायक पीठासीन अधिकारी ममता ठाकुर (तहसीलदार) और जनपद पंचायत सरायपाली में पीठासीन अधिकारी नम्रता चौबे (अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व) एवं सहायक पीठासीन अधिकारी श्रीधर पण्डा (तहसीलदार) शामिल है। यह निर्वाचन प्रक्रिया पंचायत प्रणाली में नेतृत्व चयन के लिए महत्वपूर्ण है। निर्वाचन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





