मध्य प्रदेश

Damoh: बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल

Sarita
31 Jan 2025 11:07 AM IST
Damoh:  बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल
x
Damoh दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के डिंडोरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया. बांदकपुर निवासी 23 वर्षीय विपुल दुबे सड़क किनारे खड़ा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार समन्ना निवासी दिनेश रायकवार और महेश भी गंभीर रूप से घायल हो गए|
बांदकपुर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद विपुल दुबे को सिर में गंभीर चोट आने के कारण बेहतर इलाज के लिए जबलपुर और महेश को गंभीर हालत होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया. स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है |
Next Story