- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh News: वन क्षेत्र...

x
Damoh News : दमोह जिले के झलोन वन परिक्षेत्र के डुकारस्ता बीट में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. वन माफिया एक स्कॉर्पियो वाहन में सागौन की तस्करी कर रहे थे, जिसे वन कर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. वाहन के अंदर लकड़ी के बड़े-बड़े लट्ठे रखे हुए थे. कार्रवाई गुरुवार रात को की गई. दरअसल डुकारस्ता में सागौन के बड़े-बड़े पेड़ हैं, जिन पर माफिया की हमेशा नजर रहती है. मुखबिर से सूचना मिली थी कि डुकारस्ता बीट में लकड़ी चोरी करने के लिए एक चार पहिया वाहन घुसा है और रात को निकलेगा|
सूचना मिलते ही स्टॉप सक्रिय हो गया और घेराबंदी कर वाहन की तलाशी ली तो उसमें से लाखों रुपये कीमत के सागौन के लट्ठे बरामद हुए. झलोन रेंजर सतीश मसीह ने बताया कि जंगल में घुसे वाहन की तलाश शुरू की गई तो झाड़ियों के बीच सागौन की लकड़ी से लदा स्कॉर्पियो वाहन छिपा मिला, लेकिन आरोपी भाग निकले. बाद में रेंज स्टॉप की मदद से वाहन को झलोन लाया गया. वहां वाहन में लदी लकड़ी को जब्त करने की कार्रवाई की गई|
जिस इलाके में माफिया ने अवैध रूप से सागौन के पेड़ काटे हैं, वह डुकरसट्टा बीट के अंतर्गत आता है। जिस इलाके में गाड़ी मिली है, वह झलोन बीट के अंतर्गत आता है। लकड़ी आरएफ कक्ष क्रमांक 156 में काटी गई थी जो डुकरसट्टा बीट के अंतर्गत आता है। यहीं से लकड़ी लोड की गई थी। जंगल के रास्ते से जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी का एक टायर पंचर हो गया, इसलिए वन माफिया गाड़ी को झलोन बीट में छिपाकर भाग गए।
Next Story





