मध्य प्रदेश

Damoh: अधेड़ की आंखें फोड़कर हत्या, खून से लथपथ मिला शव

Sarita
15 Feb 2025 12:39 PM IST
Damoh: अधेड़ की आंखें फोड़कर हत्या, खून से लथपथ मिला शव
x
Damoh दमोह: दमोह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां अज्ञात व्यक्ति ने एक अधेड़ की आंख फोड़कर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मौके पर एफएसएल की टीम पहुंच गई है. घटना दमोह कोतवाली के जबलपुर नाका इलाके की है|
जहां अधेड़ व्यक्ति जगदीश विश्वकर्मा की खून से सनी लाश मिली है. जगदीश कल सुबह घर से निकला था, जब उसका शव मिला तो उसकी आंखें फोड़ दी गई थीं. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है. परिजनों ने किसी भी रंजिश से साफ इनकार किया है|
Next Story