- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: सिविल अस्पताल...

x
Damoh दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा नगर के सिविल अस्पताल में सिस्टर ड्यूटी रूम में आग लगने का मामला सामने आया है. अस्पताल में आग लगने की खबर फैलते ही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण नर्सिंग रूम में लगी थी. आग लगने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा|
अचानक सिस्टर रूम में काला धुआं फैलने लगा, तब स्टाफ सदस्यों ने कहा कि आग लग गई है. स्टाफ द्वारा पानी की टंकी के जरिए आग पर काबू पाया गया, गनीमत रही कि इस आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, वहीं अस्पताल में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची|
TagsDamohसिविल अस्पतालआगहड़कंपDamohCivil Hospitalfirepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





