- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: फर्जी डॉक्टर ने...
मध्य प्रदेश
Damoh: फर्जी डॉक्टर ने कर डाले 15 ऑपरेशन, दो मौतों की पुष्टि
Tara Tandi
6 April 2025 6:08 PM IST

x
Damoh दमोह : मिशन अस्पताल में लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एनजोन केम के नाम पर फर्जी डॉक्टर ने ढाई महीने में 15 हार्ट ऑपरेशन कर डाले. आरोप है कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच हुए इन ऑपरेशनों में 7 मरीजों की मौत हो गई. हालांकि, अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. मुकेश जैन और डीएचओ डॉ. विक्रम चौहान की जांच में दो मौतों की पुष्टि की सूचना है.
मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी डॉ. नरेंद्र यादव फरार हो गया है. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने घटना को गंभीरता से लिया है. आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो बोले- आयोग की दो सदस्यीय टीम रविवार को दमोह आएगी. इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
वहीं, कलेक्टर सुधीर कोचर बोले- मामले की जांच चल रही है. जबकि, अस्पताल प्रबंधक पुष्पा खरे का कहना है कि गलत आंकड़े पेश किए जा रहे हैं.
मौत की वजह पूछने गए तो डॉ. भाग निकले
दमोह निवासी रहीसा बेगम को 12 जनवरी को सीने में दर्द हुआ था. बेटे नबी ने बताया- मां को पहले जिला अस्पताल, फिर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया. यहां इलाज के नाम पर 50 हजार रुपए वसूले गए. रिपोर्ट में दो नसों में 90% ब्लॉकेज बताया गया। 15 जनवरी को ऑपरेशन हुआ। कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई.
नबी बोले, ‘डॉ. यादव इलाज के नाम पर बस दवाएं मंगवाते रहे. ऑपरेशन वाले दिन एक के बाद एक मरीज भेजे जा रहे थे, जैसे कोई प्रैक्टिस चल रही हो. मौत के बाद फाइल मांगी, लेकिन अस्पताल ने देने से इनकार कर दिया. जब मौत की वजह पूछने गए तो डॉक्टर गाड़ी से भाग निकले.
TagsDamoh फर्जी डॉक्टरडाले 15 ऑपरेशनदो मौतों की पुष्टिDamoh fake doctorperformed 15 operationstwo deaths confirmedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





