- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: आकाशीय बिजली...

x
Damoh दमोह : जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के ग्राम करौंदी सिंगोरगड में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से किसान के खेत में रखी दो एकड़ की धान की फसल जलकर खाक हो गई। साथ ही धमक में एक बुजुर्ग किसान भी बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर होश आया। अब किसान की हालत बेहतर है।
पिछले तीन दिनों से मौसम बदला हुआ है। शनिवार को पूरे जिले में बारिश हुई। वहीं, उसके बाद से आसमान में बादल छाए हुए हैं। स्थानीय ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि पहले तेज रफ्तार में बिजली तड़की और फिर वह आम के पेड़ पर गिरी। उसी पेड़ के नीचे नत्थू लोधी धान का ढेर रखा था और राहर की फ़सल रखी हुई थी, जो आग लगाने से पूरी जलकर खाक हो गई। कुछ ही दूरी पर एक घर में किसान सो रहा था। वह भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने के कारण बेहोश हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे हिलाया कुछ होश में आने के बाद अस्पताल ले जाया गया।
महेंद्र सिंह ने बताया कि एक एकड़ में धान बोई थी, उसकी कटाई के बाद फसल का ढेर रख दिया था। साथ में एक एकड़ खेती में राहर की फ़सल की थी, उसकी कटाई करके दोनों फ़सल रखी थी, लेकिन शनिवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से दोनों फसलें जलकर राख हो गई। किसान का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान को आग बुझाने का मौका भी नहीं मिला।
TagsDamoh आकाशीय बिजली गिरनेजली फसलDamoh lightning strikecrops burntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





