- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh: भोपाल टीम ने...
मध्य प्रदेश
Damoh: भोपाल टीम ने शुरू किया अध्ययन, हादसों की जड़ तक पहुंचेगी
Tara Tandi
3 Jun 2025 1:58 PM IST

x
Damoh दमोह : सड़क हादसों की जांच के लिए मैनिट भोपाल की टीम ने 12 ब्लैक स्पॉट और 2 हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया. टीम ने साइन बोर्ड की कमी समेत निर्माण खामियों को चिह्नित किया.रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई, विस्तृत अध्ययन के बाद टीम अगले सप्ताह फिर दौरा करेगी.
दमोह जिले में बढ़ते सड़क हादसों की जांच करने भोपाल से आई मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मैनिट की टीम रविवार रात वापस चली गई. टीम ने हादसों वाले 12 ब्लैक व दो हॉटस्पॉट का निरीक्षण किया.अब भोपाल में जाकर इनका अध्ययन कर सड़क हादसों का कारण बताएगी। टीम के अगले सप्ताह फिर से वापस आने की संभावना है.
पूर्व में 500 मीटर के दायरे में होने वाले हादसों की जांच कर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए थे.उस दौरान कमियों को दूर करने का प्रयास भी किया गया था, लेकिन बावजूद इसके हादसे बदस्तूर जारी हैं.दमोह जिले में औसतन हर महीने 70 सड़क हादसे हो रहे हैं.अब इसकी मूल वजह जानने के लिए जिला प्रशासन ने मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मैनिट टीम को भोपाल से जांच के लिए बुलाया.
प्राध्यापक अनुज जायसवाल ने जिले के 12 ब्लैक स्पॉट और 2 हॉट स्पॉट का भ्रमण किया.रविवार को टीम ने सर्किट हॉउस में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी से चर्चा की और अपने निरीक्षण की रिपोर्ट भी सौंपी। टीम के साथ यातायात टीआई, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, परिवहन विभाग के अधिकारी साथ थे.
भोपाल से आई विशेष टीम ने सिंग्रामपुर क्षेत्र में दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान गंभीर खामियां उजागर हुईं, जिनमें दिशा सूचक और साइन बोर्ड की अनुपस्थिति प्रमुख रही.निरीक्षण टीम में साइड इंजीनियर नीलेश, कंसल्टेंसी टीम से रणविजय, साइड इंजीनियर जितेंद्र व पेट्रोलिंग टीम से आनंद अहिरवार और सत्येंद्र ठाकुर शामिल रहे.
टीम ने सड़क निर्माण से जुड़े तमाम पहलुओं का अवलोकन किया और पाया कि निर्माण कंपनी द्वारा ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों पर आवश्यक साइन बोर्ड और स्पीड लिमिट संकेतक अब तक नहीं लगाए गए हैं.टीम ने मौके पर ही संबंधित निर्माण कंपनी को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में सुरक्षा संकेतक लगाने के निर्देश दिए.
TagsDamoh भोपाल टीमशुरू किया अध्ययनहादसों जड़ पहुंचेगीDamoh Bhopal teamstudy startedwill reach the root of accidentsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





