- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Damoh : कंबल में लिपटा...
मध्य प्रदेश
Damoh : कंबल में लिपटा मिला खून से सना शव,संदिग्ध लोगों को पुलिस ने उठाया
Sarita
9 Dec 2025 9:39 AM IST

x
Damoh दमोह : दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के बेलखेड़ी गांव में सोमवार दोपहर एक खेत में कंबल में अज्ञात शव लिपटा मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसपी भी घटनास्थल पहुंचे। जब शव को कंबल से बाहर निकाला गया तो उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पत्थर पटककर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू कर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलखेड़ी गांव में छोटे लाल सिंह के खेत के पास सोमवार दोपहर कम्बल में अज्ञात शव लिपटा पड़ा था। गांव में सनसनी के हालात के बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई।
एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान है और आसपास खून भी बिखरा हुआ है। जिसे देखकर लगता है उसके साथ मारपीट की गई है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी ली गई, जिन्होंने बताया है कि अज्ञात व्यक्ति गांव के कुछ लोगों के साथ देखा गया था और उसके बाद उसका शव खून से सनी हुई हालत में कंबल में लिपटा मिला है। इस मामले में कुछ संदेही लोगों को भी उठाया गया है जिनसे पूछताछ चल रही है। जल्द ही इस मामले का पूरा खुलासा हो जाएगा।
TagsDamohशवBody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





