- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कलेक्टर के नाम से रुपए...
मध्य प्रदेश
कलेक्टर के नाम से रुपए मांगकर Cyber ठगों ने दी चुनौती
Gulabi Jagat
11 Feb 2025 5:58 PM IST
x
Raisen. साइबर ठगी के खिलाफ जितनी तेजी से अभियान चलाया जा रहा है।लोगों को जागरूक किया जा रहा है।साइबर ठग उतनी ही बड़ी चुनौती पुलिस के सामने रख रहे हैं। अब ठगों ने कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा के नाम से ही व्हाट्सएप कर रुपए मांगे। इसकी जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने पुलिस की साइबर सेल को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब साइबर पुलिस इस ठग की तलाश में जुट गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ठग ने किसी व्यक्ति को व्हाट्सएप कर कहा कि किसी प्रोजेक्ट के लिए राशि की जरूरत है। फलां नंबर पर रुपए ट्रांसफर कर दो। उक्त व्यक्ति ने यह जानकारी कलेक्टर तक पहुंचाई। सोमवार को कलेक्टर ने नागरिकों को इस संबंध में सजग करते हुए बताया कि उनके नाम से वॉटसऐप पर ऑनलाईन ठगी की जा रही है। नागरिक या अधिकारी किसी के भी धोखे में ना आएं। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के तत्काल बाद साइबर सेल को सूचना दी गई तथा जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मीडिया कर्मियों द्वारा साइबर ठगी के प्रति लोगों को जागरूक करने अभियान चलाया गया। साइबर ठगी के ठिकानों को अपराधियों का खुलासा किया गया। साथ ही पुलिस ने भी अभियान शुरू किया है। हर गांव, नगर, शहर में लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। बावजूद इसके साइबर ठग बाज नहीं आ रहे हैं। कलेक्टर के नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर उन्होंने पुलिस को चुनौती दी है।
Tagsकलेक्टरCyber ठगोंजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





