- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- रामपुर नबावपुर में...
मध्य प्रदेश
रामपुर नबावपुर में श्री रुद्र महायज्ञ और Bhagwat Katha में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
Gulabi Jagat
23 May 2025 12:02 AM IST
x
Raisen, रायसेन। नगर के प्राचीन हरिहर आश्रम श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर रामपुर नबावपुर में श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा सुनने एवं यज्ञ स्थल के दर्शन एवं परिक्रमा करने के लिए पहुंच रहे हैं। यज्ञकर्ता श्री महंत भोले स्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज एवं भागवत कथा वाचक पंडित राम जी कृष्ण महाराज अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को यज्ञ एवं कथा का रसपान कर रहे हैं ।उक्त कार्यक्रम 18 में से लेकर 24 मई तक संपन्न किया जाएगा ।समस्त नगर वासी एवं क्षेत्र वासियों द्वारा उक्त धार्मिक आयोजन में सहयोग किया जा रहा है प्रतिदिन भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाता है। इसके साथ ही प्रसादी का वितरण किया जा रहा है । आयोजन समिति के पदाधिकारीयो ने नगर सहित आसपास के ग्रामीण धर्म प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।
Delete Edit

Tagsरामपुर नबावपुरश्री रुद्र महायज्ञभागवत कथाश्रद्धालुओं की भीड़जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारश्री हनुमान मंदिरश्रद्धालु
Next Story





