मध्य प्रदेश

बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ शिवपुरी में घुसा, रहवासियों में दहशत, कड़ी मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

Sarita
15 Aug 2022 8:46 AM IST
Crocodile entered Shivpuri with flood water, panic among residents, rescue done after hard work
x

फाइल फोटो 

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शिवपुरी जिले में भी नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश का पानी गलियों, सड़कों और मकानों में भर गया है। रविवार को तीन मगरमच्छ कॉलोनियों में पहुंच गए। इससे अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों के अंदर कैद हो गए। घंटेभर की मशक्कत के बाद मगरमच्छों को बाहर निकाला जा सका।

लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और उसके बाद वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे। इसके बाद जाल बिछाकर मगरमच्छ को बचाया गया। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अजय भार्गव ने बताया कि एक मगरमच्छ को सुबह पुराने बस स्टैंड के पास एक कॉलोनी में देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों को सूचित किया गया। माधव राष्ट्रीय उद्यान से बचाव दल को बुलाया गया और करीब आठ फुट लंबे मगरमच्छ को एक घंटे के प्रयास के बाद पकड़ लिया गया।
पुराने बस स्टैंड का है मामला
यह मामला शिवपुरी के पुराने बस स्टैंड के पास बनी एक कॉलोनी का है। कॉलोनी के निवासियों ने गली में आठ फीट लंबे मगरमच्छ को देखा। जिसे देखकर लोग बुरी तरह डर गए। उन्होंने तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। टीम ने रस्सियों और जाल की मदद से पहले मगरमच्छ को घेरा और फिर उसे काबू में कर लिया।
Next Story