- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Crime: प्यार के बीच...
मध्य प्रदेश
Crime: प्यार के बीच आया बेटा मां ने गला दबाकर उतारा मौत के घाट
Sanjna Verma
20 July 2024 12:27 PM IST

x
MP मध्यप्रदेश: रीवा जिले में एक महिला ने अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास के मकान में फेंक दिया था, महिला रात भर रोने का नाटक करती रही यह घटना पनागर थाना क्षेत्र की है। महिला पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने जेठ पर भी आरोप लगा रही थी। लेकिन इस पूरे मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है और महिला नीतू गुप्ता और उसके प्रेमी जाहिर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि सोमवार को 13 साल के आदित्य का शव मिला था, आदित्य की गला दबाकर हत्या की गई थी। Police ने जांच के बाद इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोर की मां नीतू गुप्ता का मायका सेमरिया में है और 18 साल पहले उसकी रामबाबू गुप्ता से शादी हो गई थी 13 साल का बेटा आदित्य था सेमरिया के रहने वाले जाहीर अली और नीतू गुप्ता एक दूसरे से प्रेम करते थे। पति सतना में रहकर नौकरी करता था, घर में मां और बेटा रहते थे शादी के बाद जाहीर घर पर आया जाया करता था, लेकिन बेटे को यह सब पसंद नहीं था बेटे ने अपनी मां से कहा था कि इस बारे में पापा को बताऊंगा 14 जुलाई को जाहीर और महिला को मिलना था लेकिन बेटे को इस बात का पता चल गया और उसने मां से झगड़ा शुरू कर दिया।
जिसके बाद नीतू गुप्ता जाहिर से मिलने के लिए सतना गई और जब वापस घर आई तो बेटे ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। इस बात की Information नीतू ने अपने प्रेमी जाहीर को दी और फिर दोनों ने आदित्य को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और गमछे से आदित्य का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आदित्य की लाश को उठाकर पास में स्थित एक मकान में फेंक दिया ,पुलिस की पूछताछ में महिला बार-बार बयान बदल रही थी। पूछताछ में पता चला कि महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसके घर पर प्रेमी के आने की जानकारी भी पुलिस को लग गई थी इसके बाद शक की सूई नीतू और जाहीर पर मुड़ गई दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई तो दोनों की बातों में काफी अंतर था।
TagsRewaप्यारबेटामांमौतlovesonmotherdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





