मध्य प्रदेश

Crime: घर में दिनदहाड़े घुस 12 वर्षीय छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Sanjna Verma
17 July 2024 8:29 PM IST
Crime: घर में दिनदहाड़े घुस 12 वर्षीय छात्रा से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
x
MP मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले डबरा देहात क्षेत्र में 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी लड़की के पड़ोस में रहता है और लड़की का रिश्तेदार है, आरोपी किशोरी का रिश्ते में भाई लगता है। लड़की जब घर पर अकेली थी तब आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया।
आरोपी ने धमकाकर लड़की के साथ गलत काम किया ,आरोपी के जाने के बाद पीड़ित ने तत्काल अपने परिजनों को इस पूरे मामले की जानकारी दी इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर डबरा देहात थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराते हुए जांच पड़ताल के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। Additional SP का कहना है कि फिलहाल आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
Next Story