मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मरीज, 117 नए मामले सामने आए

Sarita
6 July 2022 10:31 AM IST
Corona patients increasing in Madhya Pradesh, 117 new cases were reported
x

फाइल फोटो 

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। मंगलवार को प्रदेश में 7155 जांच में 117 नए पॉजिटिव मिले है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। मंगलवार को प्रदेश में 7155 जांच में 117 नए पॉजिटिव मिले है। वहीं, भोपाल में एक मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है।

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संदिग्ध/ संक्रमित 35 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इनमें से 4 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 45 हजार 34 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 33 हजार 528 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार 10 हजार 745 की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 99 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 761 एक्टिव केस है।
17 जिलों में मिले नए मरीज
प्रदेश के 17 जिलों में नए मरीज मिले है। इनमें इंदौर में सबसे ज्यादा 49 संक्रमित मिले है। इसके अलावा बालाघाट में 2, भोपाल में 33, बुरहानपुर में 2, डिंडौरी में 1, ग्वालियर में 2, हरदा में 1, होशंगाबाद में 4, जबलपुर में 11, खरगोन में 1, मंडला में 1, मुरैना में 1, नरसिंहपुर में 2, रायसेन में 1, राजगढ़ में 1, सीहोर में 3, उज्जैन में 2 नए मरीज मिले है।
Next Story