- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- लाड़ली लक्ष्मी पार्क के...
मध्य प्रदेश
लाड़ली लक्ष्मी पार्क के समीप हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मी, बोले पूर्व मुख्यमंत्री वादा निभाओ
Gulabi Jagat
25 April 2025 11:28 PM IST
x
Raisen। पूर्व मुख्यमंत्री की वादा खिलाफी और की गई घोषणाओं को पूरा करने की मांग को लेकर बुधवार सुबह से संविदा स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर बैठ गए। कलेक्टर बंगले के बगल में लाड़ली लक्ष्मी गार्डन के बाजू में बड़ी संख्या संविदाकर्मी एकत्रित हुए। पूर्व मुख्यमंत्री की वादा खिलाफी के विरोध में नारेबाजी कर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन किया।
संविदा स्वास्थ्यकर्मी संगठन के कि जिलाध्यक्ष हरिनारायण के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरानं विरोध जताया। हड़ताल में सभी ब्लॉक के बीटीएम, लैब टेक्नीशियन, डीसीएम, एएनएम, सीएचओ आदि संविदा वर्कर शामिल हुए। संविदा वर्कर के हड़ताल पर होने से टीकाकरण सहित सीएचसी और संजीवनी पर पदस्थ स्टॉफ नर्स की ओर से किए जाने वाले स्क्रीनिंग, डॉटा ऑपरेटर आदि कार्य प्रभावित हुए।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें.....
# कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर संविलियन कर नियमित किया जाए।
# अनुबंध प्रथा को पूरी तरह से समाप्त किया जाए।
# अप्रेजल जैसी कुरीति को खत्म किया जाए।
# सेवानिवृत्ति की आयु में 65 वर्ष हो, जो 62 वर्ष की है।
#ग्रेच्युटी, स्वास्थ्य बीमा एवं डीए की सुविधा मिले।
# वेतन विसंगति के निर्धारण पर पुन: विचार कर संशोधन किया जाए।
# निष्कासित सपोर्ट स्टॉफ की एनएचएम में वापसी की जाए।
Tagsलाड़ली लक्ष्मी पार्कहड़तालसंविदा स्वास्थ्यकर्मीपूर्व मुख्यमंत्रीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





