मध्य प्रदेश

गौहरगंज में मासूम पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों ने SDM को ज्ञापन सौंपा

Gulabi Jagat
25 Nov 2025 10:57 PM IST
गौहरगंज में मासूम पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेसियों ने SDM को ज्ञापन सौंपा
x

Raisen रायसेन । जिले की तहसील गौहरगंज के पांजरा गांव में हुई मासूम के साथ अमानवीय घटना को लेकर आरोपी सलमान को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों द्वारा रायसेन ब्लॉक कांग्रेसाध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में एसडीएम मनीष शर्मा को सौंपा ज्ञापन।की पज्ञापन राज्यपाल के नाम पर एक अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (को ज्ञापन दिया सल गया | जापान में कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि घटना के 5 दिन बाद भी गोहरगंज पुलिस खाली हाथ है। अगर इस मामले में जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।



भाजपा के शासनकाल में महिला और बेटियों की हसमत सुरक्षित नहीं है प्रदेश दुराचार और गुंडागर्दी के मामले में नंबर १ बन चुका है ।प्रदेश की डॉ मोहन सरकार इस अमानवीय घटना घटित होने के बाद भी सबकुछ तमाशा देख रही है। अभी तक उस वहशी दरिंदों को गिरफ्तार कर पुलिस कड़ी कानूनी कार्रवाई को अंजाम नहीं दे सकी। ज्ञापन सौंपने वालों में महिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिभा विक्टर, पूर्व जिला कांग्रेस महामंत्री राजू महेश्वरी, कामता प्रसाद राजोरिया, प्रेम नारायण मीणा,प्रभात चावला, जावेद कदीर, श्रीप्रकाश पटेल, डग्गा पहलवान, असलम खान, कमलेश कम्मू सेन, राजकुमार सेन, हसीन अली, प्रमोद साहू दौलत सेन एडवोकेट, संजीव मनोज शर्मा,हसीब हिन्दुस्तानी, रमाकांत मीणा, संजय विश्वकर्मा, इकबाल भाई, जावेद अहमद खान, मजहर कबीर, मलखान रावत, अकील इंडियन रविन्द्र लाला, छोटू राय आदि शामिल रहे।

Next Story