- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Raisen के कलेक्ट्रेट...
मध्य प्रदेश
Raisen के कलेक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने किया हल्लाबोल विरोध प्रदर्शन
Gulabi Jagat
16 April 2025 7:54 PM IST

x
Raisen। रायसेन में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसी नेताओं पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियो ने रैली निकालकर हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट में हंगामा और नारेबाजी करते हुए को महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने कहा कि आज राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन अपर कलेक्टर श्वेता पंवार को ज्ञापन सौंपा गया है।सोनिया गांधी जी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड मामले में चार्जशीट दाखिल की है।जो कि केंद्र सरकार गलत द्वेषपूर्ण नीति है।सिलवानी के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने बताया कि केंद्र सरकार की इस नवीनतम दमनकारी कार्रवाई जिसमें ED एवं CBI जैसी सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है।जिसकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है।
उन्होंने बताया कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों की मनमानी और अन्याय पूर्ण जब्ती तथा पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना। श्रीमती सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और हमारे पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करना राज्य सत्ता का भयानक दुरुपयोग है। यह लोकतांत्रिक विपक्ष पर सीधा हमला है, सत्तारूढ़ शासन द्वारा राजनीतिक डराने-धमकाने का एक प्रयास है। रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी और उसका नेतृत्व कभी चुप नहीं बैठेगा ।बल्कि इसका कड़ी निदा करती है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ जीसी गौतम ने कहा कि देशभर में जांच एजेंसियां केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है।इसीलिए ईडी ने भी जानबूझकर गलत तरीके से सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी को निशाना बनाया है।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह सोलंकी ने बताया कि पुर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई बड़े कांग्रेसियों पर लगभग 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति हड़पने को लेकर आरोप पत्र जारी किया है।इसे लेकर केंद्रीय जांच एजेंसियों के काम करने के तरीकोंको लेकर कांग्रेसी जमकर हमलावर हैं।मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तो बेहतर होगा।हकीम उद्दीन मंसूरी बोले केन्द्र सरकारके इशारे पर सीबीआई ईडी अन्य जांच एजेंसियां कार्य कर रही हैं।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व शिक्षा मंत्री राजकुमार पटेल,सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल,विष्णु विश्वकर्मा,राजेन्द्र सिंह तोमर, रायसेन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, गैरतगंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लालजी राम महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर, हेमंत विश्वकर्मा एडवोकेट, प्रवक्ता मजहर कबीर, जावेद अहमद खानराजू बलवंत सिंह भदौरिया, हरिनारायण लोधी, आशीष राजपूत,गजेंद्र गोलू राजपूत,होशियार सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर शशि दुबेसंतोष शर्मा एडवोकेट आदि शामिल रहे।
Tagsरायसेनकलेक्ट्रेटकांग्रेसिहल्लाबोल विरोध प्रदर्शनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





