मध्य प्रदेश

सांची विधानसभा क्षेत्र रॉयल गार्डन में आयोजित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में दी कांग्रेस नेताओं ने जानकारी

Gulabi Jagat
25 Nov 2025 11:10 PM IST
सांची विधानसभा क्षेत्र रॉयल गार्डन में आयोजित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में दी कांग्रेस नेताओं ने जानकारी
x
रायसेन। रॉयल मैरिज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत BLA-2 प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर मतदाता सूची के सूक्ष्म सत्यापन, मतदान केंद्रों की वास्तविक स्थिति, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने संबंधी बैठक में शामिल होकर संवाद कर विचार साझा किए।


इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रभारी अनुपमा आचार्य ,शालिगराम पाटीदार जितेन्द्र ,राजाराम वर्मा ,जयपाल यादव , मुमताज ख़ान सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण सहित कांग्रेस पार्टी के साथीगण और बीएलए 2 मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण निश्चित रूप से आगामी संगठनात्मक दायित्वों में नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए हम सभी निरंतर प्रतिबद्ध है।
विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल पूर्व अध्यक्ष मुमताज खान वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जी सी गौतम, लालजी राम ठाकुर कांग्रेस नेत्री अनुमा आचार्य,रामबाबू लोधी राजू लोधी भदौरिया,हरिनारायण लोधी प्रेम नारायण मीणा प्रवक्ता जावेद अहमद खान मलखान सिंह रावत ,हकीमुद्दीन मंसूरी युवा कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सोलंकी ,रायसेन ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल राजू महेश्वरी प्रमोद साहू देवेंद्र सेन , दोलत सेन एडवोकेट ,संजय विश्वकर्मा , राजू माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
Next Story