- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कांग्रेस सृजन अभियान...
मध्य प्रदेश
कांग्रेस सृजन अभियान के जरिए संगठन के तेजी से मजबूती पर कर रही कार्य, होटल अमोघ में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
Gulabi Jagat
10 Jun 2025 11:10 PM IST
x
रायसेन। कांग्रेस के पर्यवेक्षक एवं राजस्थान से आए विधायक धीरज गुर्जर ने मंगलवार को होटल अमोघ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस चलाए जा रहे सृजन अभियान के जरिए संगठन को मजबूती से और अच्छे नेताओं को मौका देने का काम कर रही है क्षेत्र में ब्लॉक जिला और मंडल में स्तर पर अच्छे काम करने वाले नेताओं को भी मौका दिया जाएगा निराश ना हो आपकी चिंता को मैंने यहां मंथन कर सोचावऔर भलीभांति समझा है ।यह सोच हमारे युवा तुर्क सांसद राहुल गांधी की भी है। मीडिया कर्मियों ने सवाल किया कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष की कमान कैसे ,किस पसंद के नेता को सौंपेंगे। इसके जवाब में वह बोले बेदाग छवि के हो सबको साथ लेकर चलने वाला हो और भाजपा से दमदारी से लड़ाई लड़ने वाला जांबाज कांग्रेस के नेता को ही कार्यकर्ताओं की भावना पसंद के ही नेता को पार्टी जिला अध्यक्ष की जबावदारी देगी। सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस संगठन में निचले स्तर से लेकर ऊपर स्तर तक मजबूती और समाज में प्रेरणादायक काम का बीड़ा उठाया है।
उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं में भाजपा के ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रही है सरकारी खजाने की खुली बंदरबांट! भाजपा की डॉ मोहन सरकार लगातार कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है। जहां भाजपा विधायकों से 5-5 करोड़ रुपये तक के विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए जा रहे हैं, वहीं कांग्रेस विधायकों द्वारा जब यही मुद्दा विधानसभा में उठाया गया, तो उनसे भी प्रस्ताव तो ले लिए गए, लेकिन आज तक उन प्रस्तावों की राशि स्वीकृत नहीं की गई।यह साफ संकेत देता है कि सरकारी योजनाओं के नाम पर जनता के पैसों की बंदरबांट मची है। ठेके पहले से ही "अपनों" में बांटे जा रहे हैं।खुद को डबल इंजन की सरकार कहने वाली सरकारें जनता की उम्मीद की कसौटी पर फिलहाल बेपटरी हो चुकी हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीपी शर्मा पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल डॉ जीसी गौतम ,जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी शैलेंद्र पटेल, सिलवानी कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल, बरेली के पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह पटेल गडरवास महामंत्री नारायण सिंह ठाकुर, जावेद अहमद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पवित्रा कौर अश्विन मिश्रा सिद्धार्थ मौर्य मुमताज खान कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष मेघराज चौहान युद्धवीर पटेल बंटी पालीवाल आदि उपस्थित रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारकांग्रेस सृजन अभियानसंगठनकार्यहोटल अमोघप्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
Next Story





