मध्य प्रदेश

शिक्षक शराब में स्कूल पहुँचने पर शिकायत

Gulabi Jagat
10 Nov 2025 8:43 PM IST
शिक्षक शराब में स्कूल पहुँचने पर शिकायत
x
रायसेन । जिले के भोजपुर विधानसभा के ब्लॉक ओबेदुल्लागंज के शिक्षक खुद तो समय पर कभी आते नहीं है और अप डाउन भी करते हैं।सुल्तानपुर में शिक्षा के मंदिर में शराबी शिक्षक बच्चों के भविष्य से कर रहे है खिलवाड़ ।एक शिक्षक पान गुटके का कर रहा सेवन तो करता ही है।दूसरा शराब के नशे में धुत्त शिक्षा के मंदिर में शराब के नशे में धुत्त होकर बच्चों को पढ़ाने का कर रहा ढोंग।दोनों शिक्षकों को जिले के कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तक का नाम नहीं मालूम ये क्या देंगे बच्चों को शिक्षा। जिन्हें खुद शिक्षा के मंदिर में शराब पीकर स्कूल में आने पर किसी का डर नहीं।

सुल्तानपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुंगरिया के ग्राम झिरपई की प्राथमिक शाला का जहां के एक शिक्षक दामोदर नशे की हालत में बच्चों को शिक्षा देने आते हैं ।वैसे तो ये अधिकतर इस प्राथमिक शाला से नदारत रहते हैं ।और जब स्कूल आते हैं तो शराब के नशे में धुत्त होकर आते हैं। ऐसे शिक्षक जिसको खुद का होश नहीं वो स्कूल में आकर बच्चों को क्या शिक्षा देगा ।जिसे खुद की होश नहीं वह शराब के नशे में बच्चों को क्या शिक्षा देगा ।मास्टर साहब दामोदर को ना तो जिले के कलेक्टर का नाम पता है और ना ही प्रदेश के मुखिया मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव का नाम पता है और देने चले आते है शराब के नशे में बच्चों को शिक्षा।
01-बाइट-प्रीति साहू
स्कूल शिक्षिका।
02-बाइट-दामोदर सिंह
शराबी शिक्षक।
Next Story