- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कलेक्टर , एसपी ने...
मध्य प्रदेश
कलेक्टर , एसपी ने ग्राम भानपुरगंज में मिनी करीला मेला स्थल का किया निरीक्षण
Gulabi Jagat
18 March 2025 12:03 AM IST
x
Raisen। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा एसपी पंकज पांडेय द्वारा सोमवार को गैरतगंज तहसील के ग्राम भानपुरगंज पहुंचकर यहां रंगपंचमीपर्व पर आयोजित होने वाले मिनी करीला मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज पाण्डे भी साथ रहे। कलेक्टर विश्वकर्मा ने मेला आयोजन समिति के सदस्यों से मेला आयोजन की तैयारियों तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि गैरतगंज तहसील के ग्राम भानपुरगंज में मिनी करीला लवकुश सीता माता के मंदिर में रंगपंचमी त्यौहार के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रृद्धालू पहुंचते हैं । विशाल मिनी करीला मेला का भी आयोजन होता है। यहां निरीक्षण के दौरान एसडीएमपल्लवी वैध, तहसीलदार अंबर पंथी गैरतगंज सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारकलेक्टरएसपी
Next Story





