- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhindwara: नदी में...

x
Chhindwara छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के कोलाढाना कोतवाली थाना क्षेत्र के बोदरी नदी में नहाने गए 6 दोस्तों में से दो की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जहां कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मासूम बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि गुरुवार दोपहर गुलाबरा क्षेत्र के 6 दोस्त कोलाढाना स्थित बोदरी नदी (नाला) में नहाने गए थे। इस दौरान सभी दोस्त नदी में उतर गए और नहाने लगे। इस दौरान दो बच्चे नहाते समय सीवरेज प्वाइंट के तेज बहाव में फंस गए और डूबने लगे। जब अन्य चार दोस्तों ने उन्हें डूबते देखा तो चिल्लाने लगे। शोर सुनकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और डूब रहे बच्चों को बचाने की कोशिश करने लगे।
लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। तुरंत ही पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मासूम बच्चों देव उर्फ देशात पुत्र राजकुमार चौरसिया उम्र 15 साल और फनी पुत्र बीए वर्मा उम्र 14 साल निवासी गुलाबरा के शव बाहर निकाल लिए गए। घटना की जानकारी लगते ही इलाके में मातम छा गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsChhindwaraनदीनहातेदोमौतChhindwarariverbathingtwodeath जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





