- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhindwara :...
मध्य प्रदेश
Chhindwara : निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से चार मजदूर घायल, अफरा-तफरी
Sarita
17 Feb 2025 8:29 AM IST

x
Chhindwara छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनीप्राण मोटी में रविवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन मकान की 7 फीट ऊंची दीवार अचानक गिर गई, जिससे चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार सिवनीप्राण मोटी में दीपक उइके के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। दो दिन पहले मजदूरों ने 7 फीट ऊंची दीवार बनाई थी। रविवार दोपहर उर्मिला कवरेती, जयकुमारी उइके और रोशनी डहेरिया दीवार के नीचे चीरा लगा रही थीं, तभी अचानक दीवार गिर गई।
इस हादसे में राजमिस्त्री महेश सारीम का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक महिला मजदूर के सिर में गंभीर चोट आई है। अन्य दो मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीवार गिरने के बाद मजदूरों ने घायलों को तत्काल बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
TagsChhindwaraमकानदीवारगिरनेमजदूरघायलअफरा-तफरीChhindwarahousewallcollapseworkerinjuredchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





