मध्य प्रदेश

Chhindwara:बड़ी माता मंदिर के सामने दुकान में लगी आग

Sarita
7 Sept 2025 11:57 AM IST
Chhindwara:बड़ी माता मंदिर के सामने दुकान में लगी आग
x
Chhindwara छिंदवाड़ा: छोटी बाजार स्थित बड़ी माता मंदिर के सामने अहिंसा टेंट सप्लायर की दुकान में रात करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही एसडीएम सुधीर जैन, नगर निगम का अमला और पुलिस विभाग मौके पर पहुंच गया।
नगर निगम अमले को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब चार दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान इस रास्ते से आ रही मूर्तियों को रोककर दूसरे रास्तों से निकाला गया। घटना के संबंध में एसडीएम ने बताया कि आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है, जांच के बाद ही आग लगने का कारण स्पष्ट हो पाएगा।दुकान में लगी आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया था, इस दौरान आसपास के दुकान और मकान मालिकों को डर था कि कहीं आग उनकी दुकान को भी अपनी चपेट में न ले ले। हालांकि नगर निगम अमले ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
Next Story