- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhindwara : जमीन...

x
Chhindwara छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र के ग्राम गुरैयाठार में शनिवार सुबह जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. दो सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी. आरोप है कि छोटे भाई किसनलाल बान ने बड़े भाई बिसराम बान की लकड़ी के डंडे से वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार घटना सुबह की है जब दोनों भाइयों के बीच पुराने जमीन विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और झगड़ा मारपीट में बदल गया|
गुस्से में किसनलाल ने पास में पड़ा लकड़ी का डंडा उठाकर बड़े भाई के सिर पर मार दिया, जिससे बिसराम की मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों और ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई. ग्रामीणों ने तत्काल डायल-100 पर सूचना दी. उमरेठ थाना प्रभारी विजय राव माहौर, अनिल कुमार उइके और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद जांच शुरू की गई. पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। पंचायत ने कई बार मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
उमरेठ पुलिस ने धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी किसनलाल बान की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। परिवार सदमे में है और किसी ने नहीं सोचा था कि पारिवारिक विवाद इस हद तक पहुंच सकता है।
TagsChhindwaraजमीनविवादभाईहत्याChhindwaralanddisputebrothermurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





