मध्य प्रदेश

Chhindwara: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर 24 वर्षीय युवक घायल

Sarita
13 Jan 2026 10:13 AM IST
Chhindwara: चाइनीज मांझे की चपेट में आकर 24 वर्षीय युवक घायल
x
Chhindwara छिंदवाड़ा : छिंदवाड़ा के गुरैया बायपास पर सोमवार शाम चाइनीज मांझे ने एक और हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीनने की कोशिश की। पिता को लेने जा रहा 24 वर्षीय युवक राहुल इस प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आकर मौत के मुंह से वापस लौटा है। फिलहाल वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
क्लेरिस हॉस्पिटल के डॉक्टर मनन गोगिया ने बताया कि युवक की स्थिति काफी नाजुक है। मांझे से गला बुरी तरह कट गया है। वहां खून का थक्का जम गया है। गिरने के कारण राहुल के कंधे की हड्डी और एक पसली टूट गई है।
Next Story