- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhatarpur: ट्रेनी...
Chhatarpur: ट्रेनी डॉक्टर सान्या टिकारिया की सड़क हादसे में मौत, महाकुंभ से लौटते वक्त हुआ हादसा

Chhatarpur छतरपुर: छतरपुर का टिकरिया परिवार सोमवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। प्रयागराज कुंभ से घर लौटते समय महतो पेट्रोल पंप के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी को काटना पड़ा। हादसे में 25 वर्षीय सान्या टिकरिया की मौके पर ही मौत हो गई। टिकरिया परिवार के आलोक उम्र 13 पिता राहुल, नेहा उम्र 35 पत्नी राहुल, शाश्वत उम्र 20 पिता संदीप, राहुल उम्र 37 पुत्र कल्याण टिकरिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें झांसी रेफर किया गया है।
प्रयागराज से लौट रही कार चालक को झपकी आने से सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि घायलों को निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। जिला अस्पताल में पदस्थ प्रशिक्षु डॉक्टर सान्या (25) जो संदीप टिकरिया की बेटी थी, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों में 13 वर्षीय आलोक (राहुल का बेटा), 35 वर्षीय नेहा (राहुल की पत्नी), 20 वर्षीय शाश्वत (संदीप का बेटा) और 37 वर्षीय राहुल (कल्याण का बेटा) शामिल हैं। सभी टिकरया मोहल्ला गल्ला मंडी के निवासी हैं। डॉ. तौफीक राजा ने सभी घायलों को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर के अनुसार मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में जांच और आगे की कार्यवाही जारी है।





